KNEWS DESK – सलमान खान के भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा इन दिनों गहरे दुख में हैं। हाल ही में उनके पिता, श्री सुंदर सिंह जॉली, का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। पिता को खोने का गम शेरा के लिए असहनीय है, और वह इस समय पूरी तरह शोक में डूबे हुए हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान भी अपने करीबी साथी को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शेरा को गले लगाकर उनका दर्द साझा किया था।
पिता के चौथे की रस्म में पहुंचे लोग
सोशल मीडिया पर अब शेरा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गुरुद्वारे में पिता के ‘चौथे’ की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं। पंजाबी परंपरा में इसे ‘उठाला’ कहा जाता है, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और परिचित दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए अरदास करते हैं। पाठ के बाद सभी मिलकर मृतक को याद करते हैं और लंगर का आयोजन किया जाता है।
https://www.instagram.com/viralbhayani/
टूट गए लेकिन निभाया बेटा होने का फर्ज
वीडियो में शेरा सफेद कपड़ों में बेहद भावुक दिखाई दे रहे हैं। अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं पा रहे थे। वह कैमरे के सामने खुद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन चेहरे पर झलकते गम को छुपा नहीं सके।
शेरा को हमेशा एक मजबूत और डटे रहने वाले शख्स के रूप में देखा गया है, लेकिन इस बार उनका दर्द देख सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए। वीडियो पर लोग उन्हें हिम्मत रखने और मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।