सलमान खान ने भुलाई 10 साल पुरानी दुश्मनी, अरिजीत सिंह ने ‘टाइगर 3’ में एक्टर के लिए गाया गाना

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म को लेकर सलमान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं| इसी बीच बॉलीवुड में पिछले कुछ वक्त से ये खबरें सामने आ रही थीं कि एक्टर सलमान खान  का सिंगर अरिजीत सिंह से पैचअप हो गया है| अब इस खबर को एक्टर ने खुद कन्फर्म कर दिया है| हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘टाइगर 3’ के एक गाने की झलक शेयर की है| जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है|

Tiger 3 new song poster: सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच खत्म हुई दुश्मनी? पहली बार 'Tiger' को दी आवाज

सलमान ने ट्विटर और इंस्टाग्राम में शेयर किया पोस्ट 

सलमान खान ने ये पोस्ट अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों अकाउंट पर शेयर की है| जिसमें वो फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ स्वैग में नजर आ रहे हैं| इस पोस्टर में सलमान खान जहां ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं| वहीं कैटरीना रेड और व्हाइट ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं| इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा –  लेके प्रभू का नाम, ओ हां ये अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए|’ इसके साथ ही सलमान ने फैंस को ये भी जानकारी दी है कि ये गाना 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा|

10 साल पहले हुआ था विवाद 

अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच का विवाद करीब 10 साल पहले तब शुरू हुआ था| जब दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बहस हुई थी| खबरों के अनुसार इस बहस के बाद सलमान खान सिंगर से इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने अपनी फिल्म से उनका गाना भी हटवा दिया था| लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता नजर आ रहा है|

12 नवंबर को होगी रिलीज

फिल्म ‘टाइगर 3’ की तो ये इसी साल यानि 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था. जो अभी भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है| फिल्म में सलमान खान के आलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में है| इसके साथ शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो करते दिखाई देंगे| यही वजह है कि फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author