अरबाज खान की दुल्हनिया संग जमकर थिरके सलमान खान, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने बीते दिन सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह कर लिया| इसी के साथ दबंग एक्टर 56 साल की उम्र में 15 साल छोटी शूरा खान संग दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए| अरबाज खान ने शादी के बाद शूरा खान संग अपनी तस्वीर भी शेयर की हैं| इसी बीच अरबाज की शादी से सलमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं|

शूरा खान और अरबाज खान की शादी से सलमान खान का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो में सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर जिंदा है के ‘दिल दिया गल्ला’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं|

इसके अलावा भाईजान ने ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ पर भी जमकर डांस किया| सलमान खान के साथ-साथ इस वीडियो में अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी दिख रहे हैं| सलमान खान इस दौरान कुर्ता-पैजामा पहने नजर आए| सलमान खान का ये डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है| इस वीडियो में हर्षदीप गाने को गाती हुई नजर आईं| सलमान खान के इस डांस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं|

इस वीडियो से पहले अरबाज खान और शूरा खान की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें अरहान खान अपने पिता के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे| इसके अलावा अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेडिंग तस्वीरें भी शेयर की थीं|

About Post Author