रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से कटा साई पल्लवी का पत्ता ! सीता के रोल के लिए इस एक्ट्रेस को किया सेलेक्ट

KNEWS DESK- एनिमल के बाद रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| एल्फा मेल के बाद फैंस उनका मर्यादा पुरुष राम अवतार देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं| इसी बीच खबर आई है कि फिल्म में सीता के रोल के लिए नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है| रामायण को लेकर अब तक जानकारी थी कि फिल्म में राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे| हनुमान के रोल में सनी देओल होंगे और सीता की भूमिका में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी|

वहीं अब रामायण की इस स्टार कास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है| रिपोर्ट के अनुसार, सीता के रोल से साई पल्लवी को हटा दिया गया है और उनकी जगह बॉलीवुड की एक बोल्ड एक्ट्रेस ने ली है| कहा जा रहा है, रामायण में सीता का रोल साई पल्लवी की जगह अब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर निभाएंगी| जानकारी के अनुसार, रामायण में सीता का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं, ना कि साई पल्लवी|
बता दें कि रामायण के डायरेक्टर नितेश तिवारी पहले भी फिल्म बवाल में जाह्नवी कपूर के साथ काम कर चुके हैं| ऐसे में उन्हें सीता के रोल के लिए एक्ट्रेस बिल्कुल परफेक्ट फिट लगीं और इसीलिए मेकर्स ने सीता के रोल के लिए जाह्नवी को सेलेक्ट किया है| हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इसका ऐलान नहीं किया गया है|

फिल्म रामायण के लिए अब तक राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर, विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति और हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल का नाम  कन्फर्म किया गया है| सीता का किरदार निभाने के लिए सबसे पहले आलिया भट्ट का नाम सामने आया था लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो डेट खाली न होने की वजह से उन्हें इस फिल्म से पीछे हटना पड़ा|

About Post Author