सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का रिलीज से पहले बढ़ा रनटाइम, अब इतने ड्यूरेशन की होगी फिल्म

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है| फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म इसमें काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है| अब मेकर्स ने फिल्म का रनटाइम बढ़ा दिया है और फैंस को सरप्राइज दे दिया है| फिल्म का रनटाइम बढ़ने से फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गयी है|

Tiger 3: Besides Salman Khan, Emraan Hashmi to play Tiger too but with THIS  twist!

टाइगर 3 का बढ़ा रनटाइम

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ का रनटाइम बढ़ाए जाने की जानकारी दी है| उनके मुताबिक मेकर्स ने फिल्म में 2 मिनट 22 सेकेंड्स जोड़ दिए हैं| जहां पहले फिल्म का रनटाइम 2  घंटे, 33 मिनट, 38 सेकंड था तो वहीं अब एडिशनल रनटाइम के साथ यह 2 घंटे, 36 मिनट, 00 सेकंड हो गया है|

2 घंटे, 36 मिनट का हुआ रनटाइम

तरण आदर्श ने पोस्ट में लिखा, ‘#Xclusiv… ”टाइगर 3” का रन टाइम बढ़ाया गया – एक्स्ट्रा फुटेज जोड़ा गया… #YRF ने #Tiger3 में एक्स्ट्री फुटेज (2.22 मिनट) जोड़ा है… ओरिजिनल रन टाइम (#CBFC का सर्टिफाइड रनटाइम ‘यूए’ 27 अक्टूबर 2023 को)  2 घंटे, 33 मिनट, 38 सेकंड था… रिवाइज्ड रन टाइम (सर्टिफाइड 6 नवंबर 2023), एक्स्ट्रा फुटेज के बाद, 2 घंटे, 36 मिनट, 00 सेकंड है. फर्स्ट हाफ: 1 घंटा, 10 मिनट, 33 सेकंड और सेकेंड हाफ: 1 घंटा, 25 मिनट, 27 सेकंड है|

एडवांस बुकिंग कलेक्शन 

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में अब तक लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| फिल्म की डिमांड देखते हुए मेकर्स ने कई थिएटर्स में फिल्म को 24 घंटे तक चलाए जाने की अनाउंसमेंट की है| कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है ‘टाइगर 3’ अपने पहले हफ्ते ही 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी|

About Post Author