करोड़ों में बिके जवान फिल्म के राइट्स, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी किंग खान की फिल्म

KNEWS DESK – बॉलीवुड किंग खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है|हर कोई इसका पॉजिटिव रिव्यू ही दे रहा है| फिल्म को लेकर फैन्स काफी क्रेजी हो रहे हैं| जवान जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है|फैन्स अब जवान के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है| जवान के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं|आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी|

ओटीटी प्लेटफॉर्म

शाहरुख खान की फिल्म जवान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है|फिल्म में शाहरुख का डबल रोल लोगों को काफी पसंद आ रहा है|पिता के रोल में भी शाहरुख का स्वैग पूरा देखने को मिला है| जवान जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है| 7 दिन में ही फिल्म ने इतना बड़ा कलेक्शन कर लिया है| सिनेमाघरों में तो जवान धमाल मचा रही है अब फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है|

किंग खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर तो शानदार कमाई कर ही रही है साथ ही इसके ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिके हैं| जिसके बाद फिल्म को प्रॉफिट बहुत शानदार होने वाला है और थिएटर पर ये फिल्म लंबी टिकने वाली है|

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

ख़बरों के मुताबिक जवान के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं| नेटफ्लिक्स और जवान की डील करोड़ों में हुई है|  250 करोड़ में जवान के ओटीटी राइट्स बिके हैं|अभी इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है|

ओटीटी  रिलीज डेट

जवान की ओटीटी रिलीज डेट तो अभी सामने नहीं आई है| नियम के मुताबिक कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 4 हफ्तों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है| मगर जवान जैसा कलेक्शन कर रही है इसे थोड़ा लेट ही रिलीज किया जाएगा|

 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंडिया में इस फिल्म ने सात दिन में 368.38 करोड़ का बिजनेस कर लिया है| तमिल और तेलुगू में भी ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है| वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है|

About Post Author