रिद्धिमा कपूर ने भाभी आलिया भट्ट की तारीफों के बांधे पुल, एक्ट्रेस को बताया बड़ा सपोर्ट सिस्टम

KNEWS DESK- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक हैं| फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं| आलिया- रणबीर एक दूसरे की फैमिली संग भी अच्छा बांड शेयर करते हैं| वहीं हाल ही में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भाभी आलिया की तारीफों के पुल बांधे हैं|

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया| इस दौरान उन्होंने भाभी आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की| रिद्धिमा कपूर ने इंटरव्यू में कहा कि वो बहुत प्यारी हैं| उनका गिविंग नेचर है| मेरा भाई बहुत खुशनसीब है, जो उसे आलिया एक लाइफ पार्टनर के रूप में मिलीं| वैसे आलिया भी खुशनसीब हैं| इस दौरान रिद्धिमा के पति भरत साहनी भी वहां मौजूद थे| उन्होंने भी अलिया के बारे में बात की और कहा कि मुझे आलिया की वाइब काफी पसंद है| वह काफी चिल रहती हैं, कोई पॉलिटिक्स नहीं करती हैं| उन्हें गॉसिप करना भी नहीं पसंद है| उनमें और मुझमें काफी सेम आदतें हैं, इस वजह से हमारी काफी बनती है|

रिद्धिमा कपूर ने आलिया- रणबीर को अपने माता- पिता से कंपेयर किया| उन्होंने बताया- आलिया में ऋषि कपूर जैसे गुण हैं, जबकि रणबीर के गुण नीतू कपूर की तरह हैं| जब ऋषि कपूर ने अलविदा कहा, उस समय आलिया और रणबीर ने मेरा और मां का पूरा ध्यान रखा| वो रोज हमसे मिलने आते थे| उनके जाने के बाद मैं और मां फिर उदास हो जाते थे| आलिया परिवार का एक बड़ा सपोर्ट सिस्टम रही हैं| उन्होंने बुरे वक्त में हमेशा हमारा साथ दिया है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.