Republic Day 2024: देश भक्ति के रंग में रंगे बॉलीवुड सेलेब्स, कंगना रनौत सहित कई सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

KNEWS DESK- गणतंत्र दिवस को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है| इस 26 जनवरी को पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है| भारत का हर नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है| इस अवसर पर बॉलीवुड सेलेब्स भी देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आए| सितारों ने अपने फैंस को रिपब्लिक डे की ढेर सारी बधाइयां दी हैं|

अनुपम खेर
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है, जहां देश के जवान परेड करते हुए नजर आ रहे हैं| वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है कि सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! ये वीडियो बोमबे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है| इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रूची यादव कर रहीं हैं| इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज रिकॉर्ड हुई है| उस आवाज में कितना गर्व है! ये है आज के भारत की गौरवता! जय हिन्द! भारत माता की जय|

अक्षय कुमार
वहीं हमेशा की तरह इस बार भी सच्चे देशभक्त अक्षय कुमार ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है| इस खास मौके पर अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं| वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- न्यू इंडिया,  न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन… हमारा टाइम आ गया है| हैप्पी रिपब्लिक डे..

कंगना रनौत
मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सभी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है|

Republic Day 2024: देशभक्ति के रंग में रंगा बॉलीवुड, अक्षय कुमार सहित सितारों ने दी गणतंत्र दिवस की ढेर सारी बधाइयां

अमिताभ बच्चन

इस खास अवसर पर अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं|

सोनू सूद

वहीं इस मौके पर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वह देश के जवानों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं|

जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर ने भी सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं|

About Post Author