बेटी राशा संग भक्ति भाव में डूबी नजर आईं रवीना टंडन, पूजा-पाठ करती दिखीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं| एक्ट्रेस को बैक टू बैक अलग अलग प्रोजेक्ट्स में देखा जा रहा है| इसी बीच एक्ट्रेस ने घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं| फोटोज में रवीना के साथ उनकी बेटी राशा थदानी भी नजर आ रही हैं| दोनों भक्ति भाव में लीन नजर आ रही हैं| आपको फोटोज दिखाते हैं|

भक्ति में डूबी रवीना टंडन

रवीना टंडन अक्सर भक्ति भाव में लीन नजर आती हैं| कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर की तस्वीरें शेयर की हैं| तस्वीरों में वो माथे पर तिलक लगाए भक्ति में डूबीं नजर आ रही हैं|

 राशा भी आईं नजर

रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थदानी के साथ मंदिर परिसर में नजर आईं हैं| दोनों एक्ट्रेस बेटी के साथ बहुत खास बॉन्ड
शेयर करती हैं|
मिलकर की पूजा
एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ हाथ में फूलों की टोकरी ली नजर आ रही हैं| बता दें कि घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर की बहुत मान्यता है| रोजाना ढेर सारे भक्त इन मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं|
एथनिक अंदाज
रवीना टंडन आज भी अपने लुक्स से सभी को दीवाना बना देती हैं| मंदिर में रवीना ने सिंपल सा सूट कैरी किया है| जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं| राशा भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं|
 वायरल हो गई फोटोज
रवीना और राशा की फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी| फैन्स को रवीना का भक्ति वाला रूप सभी को काफी पसंद आ रहा है| बता दें कि आजकल रोजाना कोई ना कोई सेलेब मंदिर में नजर आता हैं| बीते दिन जान्हवी कपूर को भी मंदिर में देखा गया था|

About Post Author