मनीषा रानी के ‘टिप-टिप बरसा पानी’ डांस पर फ़िदा हुईं रवीना टंडन, एक्ट्रेस ने तारीफ में कहा ये

KNEWS DESK – सोनी टीवी का पॉपुलर शो झलक दिखला जा 11 फैन्स को काफी पसंद आ रहा है| शो में सभी ने अपने डांस से जजेस और ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं| हर हफ्ते शो में अलग-अलग थीम देखने को मिलती है| शो का ये हफ्ता रवीना टंडन स्पेशल होने वाला है| सभी कंटेस्टेंट्स एक्ट्रेस के गानों पर ही परफॉर्मेंस देने वाले हैं| वहीं शो में बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से जजेस का दिल जीत लिया है|

झलक दिखला जा 11: मनीषा रानी ने टिप टिप बरसा पानी पर अपने कामुक प्रदर्शन से रवीना  टंडन को प्रभावित किया | टीवी न्यूज़, टाइम्स नाउ

मनीषा रानी ने दी शानदार परफॉर्मेंस

शो में बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी भी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मार चुकी हैं| पहले ही दिन उन्होंने अपने डांस से जजेस को काफी इंप्रेस किया था| अब एक बार फिर मनीषा रानी ने रवीना टंडन स्पेशल वीक में एक्ट्रेस के सबसे ज्यादा पॉपुलर गाने टिप-टिप बरसा पानी पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है| मनीषा ने अपने कोरियोग्राफर आशुतोष पवार के साथ काफी धमाकेदार परफोर्मेंस दी है, जिसे देखने को बाद कर कोई उनकी तारीफ कर रहा है| जज फराह खान ने मनीषा की तारीफ करते हुए कहा- मुझे नहीं लगता था कि रवीना के सिवा कोई भी इसे इतना अच्छा कर सकता है| लेकिन आपने अपने इस स्टाइल में बहुत अच्छा किया| आप एक बहुत ही बढ़िया डांसर है|

https://www.instagram.com/reel/C19jMXwvLZr/

मलाइका अरोड़ा ने मनीषा की तारीफ में कहा 

वहीं, मलाइका अरोड़ा ने मनीषा रानी ने के लिए कहा कि- Wow मनीषा आप तो दिलों की रानी हैं| आपका सोलो पार्ट काफी बढिया था| ऐसा लग रहा था कि आपको किसी की भी परवाह नहीं है| आपने अपने डांस को काफी एंजॉय किया| सोचिए हमने आपके डांस को कितना एंजॉय किया होगा|

रवीना टंडन मनीषा के डांस की हुईं दीवानी 

रवीना टंडन ने भी मनीषा की तारीफ में कसीदे पढें| उनके खुद के गाने पर मनीषा का डांस रवीना का काफी पसंद आया है| उन्होंने कहा कि- जब से मैं आपकी परफॉर्मेंस देखती आ रही हूं मुझे यही फील हुआ है कि आप एक बहुत ही जेन्यून पर्सन हैं| आपकी परफॉर्मेंस में मुझे बहुत ओनस्टी दिखती है| आपके इस परफोर्मेंस ने हमारे दिल को छू लिया है| कोरियोग्राफर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस बोलीं- आपने बहुत अच्छा काम किया है…ये बहुत-बहुत -बहुत ही अच्छा था|

यह भी पढ़ें – मायावती को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण, जानें बसपा सुप्रीमो का रिएक्शन

About Post Author