फैंस की भीड़ में फंसी रवीना टंडन, सेल्फी लेने के लिए हुई धक्कामुक्की, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी हालिया रिलीज हुई वेब सीरिज कर्मा कॉलिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, दर्शकों द्वारा ये सीरिज काफी पसंद की जा रही है| वहीं एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रवीना फैंस के बीच फंसी नजर आ रही हैं|

सामने आए वीडियो में रवीना टंडन फैंस की भारी भीड़ में फंसी नजर आ रही हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस एक्ट्रेस को घेर लेते हैं| सभी फैंस सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं| इस दौरान रवीना खुद को बचाती हुईं नजर आईं| सिक्योरिटी वाले एक्ट्रेस को फैंस की भीड़ से बचाते हुए दिखे| भीड़ के बीच एक्ट्रेस के साथ धक्कामुक्की भी हुई| अब रवीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

रवीना टंडन के इस वीडियो पर लोग कमेंट्स के जरिये अपना रिएक्शन दे रहे हैं| कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ़ की है| बता दें कि रवीना टंडन अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस की काफी लंबी फैन फॉलोइंग है|

About Post Author