रणबीर कपूर की ‘एनिमल पार्क’ से बॉबी देओल का पत्ता साफ़, जानें कौन बनेगा विलेन

KNEWS DESK – रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था| फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का किरदार निभाया था| फैन्स को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थी| वहीं फिल्म की रिलीज के बाद से ही सभी फिल्म के पार्ट 2 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे| फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है| फिल्म में इस बार विलेन की भूमिका बोबी देओल नहीं निभाएंगे|

Animal: माइनस 8 डिग्री में बॉबी-रणबीर ने शर्टलेस होकर किया था फाइट, एक्शन  डायरेक्टर बोले- 'यह बहुत मुश्किल था' - Bobby Deol and Ranbir Kapoor  shirtless fight scene in minus ...

रणबीर कपूर की ‘एनिमल पार्क’

रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था| दुनिया भर में एनिमल ने 915 करोड़ का बिज़नेस किया था| फिल्म में रणबीर और बॉबी देओल की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी| बॉबी देओल ने फिल्म में विलेन के किरदार में थे और बहुत कम समय का स्क्रीन टाइम होने के बावजूद उन्होंने ग़दर मचा दी थी| फैन्स बॉबी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे| अब फिल्म के पार्ट 2 का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है| ऐसे में एनिमल पार्क को लेकर एक अपडेट सामने आया है फिल्म में विलेन का किरदार बॉबी देओल नहीं निभायंगे| दरअसल एनिमल में बॉबी देओल की मौत हो जाती है| वही ख़बरें थी कि उनके किरदार को एनिमल पार्क में फिर से जिंदा किया जायेगा|  लेकिन अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है|

विक्की कौशल हो सकते हैं विलेन 

मेकर्स एनिमल पार्क की तैयारी कर रहे हैं| वहीं ख़बरें आ रही हैं कि एनिमल पार्क के लिए मेकर्स ने विक्की कौशल को अप्रोच किया है| वहीं फिल्म में विलेन के किरदार के लिए शाहिद कपूर का नाम भी सामने आया है| अगर फिल्म में विक्की कौशल विलेन बनेंगे तो एक्टर को पहली बार नेगेटिव रोल में देखा जायेगा| फ़िलहाल मेकर्स ने अभी किसी किरदार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है| इस पिक्चर को संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं| जबकि, भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें –  कैमूर में हुआ भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और कंटेनर की जोरदार टक्कर से 9 लोगों की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही जांच

About Post Author