KNEWS DESK – बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी रश्मिका सेट पर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि एक मुश्किल डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें हिप एरिया में गंभीर चोट लगी है। चोट इतनी ज्यादा बताई जा रही है कि डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को फिलहाल शूटिंग से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी है।
दावा किया जा रहा है कि रश्मिका के हिप टेंडन को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसके बाद उन्हें कम से कम छह हफ्ते आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। हालांकि रश्मिका या उनकी टीम की तरफ से अभी तक चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
डांस सीक्वेंस के दौरान घायल हुईं रश्मिका?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘रणबाली’ और ‘म्यसा’ के लिए मुश्किल एक्शन और डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक डांस सीक्वेंस करते हुए उन्हें चोट लग गई।
बताया जा रहा है कि लगातार मुश्किल डांस मूव्स और एक्शन सीन्स करने की वजह से उनके शरीर पर काफी दबाव पड़ रहा था। चोट के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें मामला गंभीर होने की बात सामने आई।
हिप टेंडन को गंभीर नुकसान
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रश्मिका के हिप टेंडन पूरी तरह अलग हो गए हैं। हिप टेंडन मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ने वाले मजबूत टिश्यू होते हैं और शरीर की मूवमेंट में इनकी अहम भूमिका होती है।
ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में दोबारा ज्यादा शारीरिक गतिविधि करना रिकवरी को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि डॉक्टरों ने कथित तौर पर रश्मिका को काम रोकने और शरीर को पूरी तरह ठीक होने का समय देने की सलाह दी है।
6 हफ्ते तक शूटिंग से रहेंगी दूर?
रश्मिका को कम से कम छह हफ्ते तक बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन से गुजरने की सलाह दिए जाने की खबर है। इस दौरान डॉक्टरों की निगरानी में उनकी फिजिकल थेरेपी भी की जाएगी।
रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के जरिए कोशिश की जाएगी कि प्रभावित हिस्सा पूरी तरह ठीक हो और रश्मिका भविष्य में बिना किसी परेशानी के डांस और एक्शन सीक्वेंस कर सकें।
ऐसे में फिलहाल उनकी शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि उनकी फिल्मों की शूटिंग या रिलीज डेट पर इसका कितना असर पड़ेगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
चोट देखकर मेडिकल एक्सपर्ट्स भी हैरान?
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि रश्मिका की चोट की गंभीरता ने मेडिकल एक्सपर्ट्स को भी हैरान किया है। इस तरह की गंभीर टेंडन इंजरी आमतौर पर ज्यादा शारीरिक मेहनत करने वाले प्रोफेशनल एथलीट्स में देखने को मिलती है।
बताया जा रहा है कि फिल्मों के लिए लगातार मुश्किल एक्शन और डांस सीक्वेंस करने की वजह से रश्मिका को काफी शारीरिक दबाव झेलना पड़ा है।
रश्मिका की तरफ से नहीं आया आधिकारिक बयान
रश्मिका मंदाना की चोट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
हालांकि इस पूरे मामले में अभी एक अहम बात यह है कि रश्मिका मंदाना या उनकी टीम की ओर से चोट की गंभीरता, छह हफ्ते के बेड रेस्ट या शूटिंग शेड्यूल में बदलाव को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
‘म्यसा’ की शूटिंग में थीं बिजी
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका अपनी फिल्म ‘म्यसा’ को लेकर चर्चा में हैं। शादी के बाद उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की थी और सेट से इसकी झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी।
अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘म्यसा’ को एक्शन-थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म के लिए रश्मिका को कई मुश्किल एक्शन सीक्वेंस भी करने हैं।
विजय देवरकोंडा के साथ ‘रणबाली’ में आएंगी नजर
इसके अलावा रश्मिका मंदाना की झोली में ‘रणबाली’ भी है, जिसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म के टाइटल और इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया था।
राहुल सांकृतियन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विजय और रश्मिका लीड रोल में हैं। फिल्म को 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की तैयारी है।
फिलहाल रश्मिका के फैंस की नजर उनके हेल्थ अपडेट पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि एक्ट्रेस पूरी तरह रिकवर होने के बाद ही सेट पर वापसी करेंगी।