रश्मिका मंदाना ने जापान में ग्लैमर लुक में दिए पोज, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

KNEWS DESK – साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने कई हिट फ़िल्में की हैं| एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है| हाल ही में रश्मिका ने टोक्यो की यात्रा की है| जहां एक्ट्रेस ने ‘क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स 2024’ में बेस्ट कला निर्देशक का पुरस्कार अपने नाम किया है| इवेंट में एक्ट्रेस ने एम्बेलिश्ड ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं|

एम्बेलिश्ड ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत

रश्मिका मंदाना ने फोटो में एम्बेलिश्ड ड्रेस पहनी है| एक्ट्रेस छोटे बालों में नजर आ रही हैं| रश्मिका ने न्यूड मेकअप और कुछ एक्सेसरीज के साथ अपना लुक कम्पलीट किया है|

इंस्टाग्राम पर लिखा लंबा पोस्ट

रस्व्ह्मिका ने बताया कि जापान जाना उनका सपना था| एक्ट्रेस को जापान काफी अच्छा लगा| जापान ने टोक्यो में आयोजित ‘क्रंचीरोल एनीमे अवॉर्ड्स 2024’ में रश्मिका ने किलर लुक में खूब पोज दिए|

जापान जाने का देखती थीं सपना

रश्मिका मंदाना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ”जापान एक ऐसी जगह है, जहां जाने का मैंने वर्षों से सपना देखा था| बचपन से कभी नहीं सोचा था कि यह सपना कभी सच होगा| एनीमे वर्ल्ड के क्रिएटर्स में से किसी एक को अवॉर्ड देने वाले अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने की तो बात ही छोड़िए! और आखिरकार यह सच हो गया|”

हर साल यहां आती रहेंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, ”जापान में हर किसी से मिल पाना, यहां अविश्वसनीय प्यार पाना, इतना गर्मजोशी से स्वागत… खाना, मौसम, इतनी साफ-सुथरी जगह, इतने प्यारे लोग… यह अद्भुत है! धन्यवाद जापान! वास्तव में! मुझे तुमसे प्यार है! सचमुच बहुत खास है|” इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने लिखा कि वह अब हर साल यहां आती रहेंगी|

About Post Author