रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR, पोस्ट शेयर कर फैन्स को किया सतर्क

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में डीपफेक वीडियो का शिकार होते नजर आये हैं| उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|जिसमें वो पॉलिटिकल पार्टी का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं लेकिन ये वीडियो डीपफेक था| और अब रणवीर सिंह ने इसके खिलाफ एक्शन भी लिया है|

कॉंग्रेस पार्टी का प्रचार करते हुए Ranveer Singh का डीप फेक वीडियो वायरल,  अभिनेता ने किया जनता को सतर्क, बॉलीवुड न्यूज News | Zoom TV

 

रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल 

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के बाद अब रणवीर सिंह भी डीप फेक का शिकार बन गए हैं कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जो डीपफेक था| और अब रणवीर सिंह ने इसके खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कराई है| रणवीर सिंह के स्पोक्सपर्सन ने ये कन्फर्म कर दिया है कि इस डीपफेक वीडियो पर पुलिस कम्पलेन कर दी गई है और अब साइबर क्राइम सेल इस मामले की इनवेस्टिगेशन करेगी| स्टेटमेंट जारी करते हुए रणवीर सिंह के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हां हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उस हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गयी है जो मिस्टर रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था|

फैन्स को रणवीर सिंह ने डीपफेक से बचने के लिए कहा है| एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा ‘डीपफेक से बचो दोस्तों’ |

यह भी पढ़ें – कास्टिंग काउच पर छलका मनीषा रानी का दर्द, बोलीं- ‘उसने मुझे रात के 3 बजे बुलाया…’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.