रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखें वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर कपल कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बीती गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया, जब वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री- वेडिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसके लिए वे गुजरात के जामनगर जा रहे थे|

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। रणवीर सिंह को पूरी तरह से व्हाइट लुक में देखा गया, जिसमें स्वेट-शर्ट और ट्राउजर के साथ कैप और शेड्स शामिल थे| वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट और शेड्स के साथ व्हाइट कार्डिगन पहना था| उन्होंने ब्राउन स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था|

आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी से पहले तीन दिवसीय उत्सव 1 मार्च से गुजरात के जामनगर में शुरू होगा। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे|

About Post Author