Randeep Hudda Wedding : रणदीप हुड्डा ने मैतई रस्मों से गर्लफ्रेंड के साथ की शादी, धोती-कुर्ता पहन दूल्हा बने एक्टर, तो सोने के गहनों से लदी थीं लैशराम

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने बीते दिन 29 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी कर ली| इस कपल ने ग्रैंड वेडिंग छोड़ बेहद सिंपल और ट्रेडिशनल वेडिंग की है| दोनों की शादी मणिपुर के इम्फाल में मैतई रीति-रिवाजों से हुई है| कपल ने एक दूजे के होने के बाद अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें न्यूली वेड कपल पारंपरिक दूल्हा-दुल्हन का लिबास पहने हुए बेहद खूबसूरत लगे रहे हैं|

मैतई रस्मों के साथ की शादी

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर के इम्फाल में एक इंटीमेट वेडिंग फंक्शन में सात फेरे लिए| रणदीप और लिन की पूरी शादी का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| कपल ने ग्रैंजड वेडिंग छोड़कर मैतई रस्में निभाते हुए पारंपरिक मणिपुरी शादी की है| एक्टर ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| तस्वीरों में कपल की जयमाला से लेकर तमाम रस्मों की झलक देखने को मिल रही है| एक तस्वीर में दुल्हन बनीं लिन किसी रस्म को निभाते हुए अपने दूल्हे रणदीप के आगे हाथ जोड़े खड़ी हुईं नजर आ रही हैं| दूसरी तस्वीर में लिन रणदीप को वरमाला पहनाने के लिए तैयार नजर आ रही हैं| एक और तस्वीर में रणदीप अपनी नई नवेली दुल्हन लिन का हाथ थामे हुए हैं और उनके हाथों पर फलों की एक बास्केट रखी नजर आ रही है|

मणिपुरी दूल्हा-दुल्हन बने थे रणदीप और लिन लैशराम

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम अपनी शादी में मणिपुरी दूल्हा-दुल्हन बने थे| रणबीर ने व्हाइट कलर का दूल्हे का आउफिट पहना था| दूल्हे के लिबास में एक्टर ने  Kokyet पगड़ी, पुण्यात यानी कुर्ता, फीजोम यानी धोती और इन्नाफी यानी शॉल लिया हुआ था| रणदीप हुड्डा मणिपुरी दूल्हा बने बेहद शानदार लग रहे थे| वहीं दुल्हन बनीं लिन लैशराम भी काफी खूबसूरत लग रही थीं| उन्होंने  पोटलोई या पोलोई, मोटे कपड़े और बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट पहनी हुई थी| इसे साटन और मखमली मैटीरियल के साथ-साथ जेम्स और गिलिटर्स से एम्बेलिश्ड किया गया था| रणदीप और लिन का ये मणिपुरी दूल्हा-दुल्हन का लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

शादी के बाद रिस्पेशन होस्ट करेंगे न्यूली वेड रणदीप-लिन

मणिपुरी शादी के बाद अब रणदीप हुड्डा के हरियाणा लौटकर ग्रैंड रिस्पेशन देने की खबरें आ रही हैं| हालांकि कपल ने इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है| कपल ने बस सोशल मीडिया पर अपनी शादी का इंविटेशन ही शेयर किया था और बताया था कि वे 29 दिसंबर को शादी कर रहे हैं|

रणदीप की दुल्हनियां लिन लैशराम

रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी की है| लिन के बारें में लोगों को ज्यादा नहीं पता है| लिन मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेस वुमन हैं| लिन लैशराम ने बॉलीवुड के कई बड़े  सेलेब्स के साथ काम किया है| लिन ने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी| उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘मैरी कॉम’ में भी काम किया है| लिन ‘रंगून’ और ‘उमरिका’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं| लेकिन बॉलीवुड में उन्हें पहचान नहीं मिल पाई है|

About Post Author