रामलला के दर्शन के दौरान रणबीर कपूर ने किया कुछ ऐसा, लोगों ने दिया ‘बेस्ट हसबैंड’ का टैग

KNEWS DESK- एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं| दोनों अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते हैं| बीते दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए| अब कपल अयोध्या से वापस मुंबई लौट आया है लेकिन इसी बीच आलिया – रणबीर का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई रणबीर की तारीफ कर रहा है|

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें एक्टर अपनी पत्नी आलिया को भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं| रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये वीडियो उस दौरान का है, जब कपल मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए अंदर गया था| इस दौरान मंदिर में भारी भीड़ नजर आ रही है| वीडियो में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को इसी भीड़ से बचाते हुए दिख रहे हैं| आलिया और रणबीर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छा गया है| लोग एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|

इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणबीर कपूर को लोग बेस्ट पति का टैग दे रहे हैं| वीडियो पर लोग कमेंट्स के जरिए अपनी राय दे रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि सबको रणबीर कपूर जैसा पति मिलना चाहिए|

About Post Author