रकुल प्रीत सिंह ने शादी की नई तस्वीरें की शेयर, दुल्हनिया के कलीरों में लिखा है जैकी का नाम

KNEWS DESK – बॉलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फ़रवरी को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की| कपल की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं| कपल शादी के बाद मुबई वापस आ चुका है| वहीं अब नई दुल्हनिया रकुल ने शादी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कपल बेहद प्यारा लग रहा है| आपको एक्ट्रेस की शादी के फोटोज दिखाते हैं|

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल और जैकी ने 21 फ़रवरी को ग्रैंड वेडिंग की| शादी के बाद कपल मुंबई वापस जा चुका है| एक्ट्रेस ने शादी की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं| जिसमें कपल बेहद प्यारा लग रहा है| साथ ही अपने डिज़ाइनर को शुक्रिया भी कहा है|

रकुल हमेशा से ही फेरीटेल शादी करना चाहती थीं

रकुल प्रीत ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि वो हमेशा से ही ऐसी फेरीटेल शादी करना चाहती थीं| रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि तरुण तहिलियानी की वजह से ये सब मुमकिन हो पाया है| एक्ट्रेस ने अपने फैन्स का भी शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उन्हें खूब प्यार दिया है|

रकुल प्रीत की ननद

एक्ट्रेस ने एक फैमिली फोटो भी शेयर की है जिसमें भगनानी और सिंह परिवार भी नजर आ रहा है| जैकी भगनानी की एक बहन भी हैं दीपशिखा| जिन्होंने पॉलटिशियन धीरज विलासराव संग शादी की है|

जैकी और रकुल की शादी में कौन कौन पहुंचा

रकुल और जैकी की शादी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स भी शामिल हुए थे| वहीं कपल की संगीत पार्टी में शिल्पा और राज ने शानदार डांस भी किया था|

रकुल प्रीत सिंह के कलीरे

रकुल प्रीत ने एक कलीरे की फोटो भी शेयर की है जिसमें दूल्हा और दुल्हन के नाम के अक्षर दिखाई दे रहे हैं जो उनके प्यार की गवाही दे रहा है| कलीरे को बॉलीवुड की मशहूर कलीरे डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है| इससे पहले वो कियारा और परिणीती के कलीरे को डिज़ाइन कर चुकी हैं|

यह भी पढ़ें – शाहरुख खान, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

About Post Author