राखी सावंत हॉस्पिटल में हुईं एडमिट, दिल की बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर हैं| एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाती हैं| कभी अपने एक्स हस्बैंड की वजह से तो कभी अपने अतरंगी फैशन की वजह से| लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी हेल्थ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं|

राखी सावंत हॉस्पिटल में हुईं एडमिट 

राखी सावंत अक्सर अपने अंदाज और फैशन की वजह से चर्चा में रहती हैं वही एक्ट्रेस अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरी रहती हैं| एक्ट्रेस की अचानक तबीयत ख़राब हो गयी है| जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है| राखी की बेहोशी की हालत में फोटो सामने आई है|

नर्स ने चेक किया राखी का BP 

सामने आई फोटो में राखी बेहोश नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस को दिल की बीमारी है| एक फोटो में नर्स उनका BP चेक करती दिखाई दे रही है| फोटो को देखकर ये साफ़ है कि राखी को होश नहीं है या फिर वो सो रही हैं| राखी की एसी हालत देखकर उन्हें फैन्स काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं|

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया हो| कुछ वक्त पहले उनके पेट में एक गांठ थी, जिसके ऑपरेशन के लिए वह एडमिट थीं| ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। उन्हें ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी|

यह भी पढ़ें – बीजेपी संविधान को नष्ट करना चाहती है, आरक्षण खत्म करना चाहती है, ओडिशा में बोले राहुल गांधी

About Post Author