रजनीकांत ने बताया सनातन धर्म का महत्त्व, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिया ऐसा रिएक्शन

KNEWS DESK – साउथ सुपर स्टार रजनीकांत अपनी फिल्म लाल सलाम को लेकर सुर्खियों में हैं| एक्टर की फिल्म लाल सलाम 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है| फिल्म में रजनीकांत ने अपनी बेटी के साथ काम किया है| एक्टर ने इसी बीच एक इवेंट में सनातन धर्म को लेकर बात की है| जिसपर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन शेयर किया है|

Rajinikanth-Kangana: सनातन धर्म पर साउथ सिनेमा के भगवान ने की बात, कंगना ने स्टोरी शेयर किया रिएक्ट | Rajinikanth-Kangana: God of South Cinema spoke on Sanatan Dharma, Kangana shared the ...

रजनीकांत ने सनातन धर्मं का बताया महत्व 

थलाइवा रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम हाल ही में रिलीज हुई है| फिल्म के ऑडियो रिलीज इवेंट में एक्टर ने फिल्म में बेटी के साथ काम करने को लेकर और सनातन धर्म की बात की है| इवेंट में रजनीकांत ने मनुष्यों के लिए सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए धर्मों के महत्त्व और उद्देश्य को समझाया है|

इसके साथ ही एक्टर ने लोगों के बीच संघर्ष पैदा करने के लिए दर्मों का दुरूपयोग कैसे किया जा रहा है इसपर भी चर्चा की है| रजनीकांत ने कहा, ‘सभी धर्म मनुष्यों को ईश्वर को समझने और अपने अन्दर भगवान को महसूस करने में मदद करने के लिए बनाया गया है| भगवान को जानना अलग है समझना अलग और महसूस करना अलग है|’

एक्टर ने कहा कि यीशु, मुहम्मद और बुद्ध जैसी वैश्विक धार्मिक हस्तियों ने दिखाया है कि हर कोई उनकी तरह महान चीजें हासिल कर सकता है| अगर वो भी उनके रस्ते चले| एक्टर ने कहा हिन्दू धर्म को चोर कर हर धर्म का एक संस्थापक है| यह सनातन धर्म है जिसका अर्थ है प्राचीन| सनातन धर्म के वेद ऋषियों की ध्वनियां थीं जब वो गहरी समाधि में थे वेदों को समझना मुशिकल है, इसलिए उन्होंने वेदों को सरल बनाया|  वेदों के सार को उपनिषदों में बदल दिया है| रजनीकांत ने भगवत गीता का भी जिक्र किया|

कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन 

रजनीकांत की बातों पर अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन शेयर किया है| सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक आर्टिकल को हाईलाइट करते हुए लिखा है कि सनातन अनादि है शायद इसलिए कि समय उस ब्रह्मांड की तरह रैखिक गंदगी नहीं है ब्रह्मांड परमाणु भी चक्रीय है यह रैखिक नहीं है यह  चक्रीय है, इसलिए कोई भी नहीं जानता कि यह शुरुआत है या यह अंत है, और यही कारण है कि सनातन-शाश्वत है|

यह भी पढ़ें – सोमवार को सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुजफ्फरनगर दौरा, तैयारियों में जुटा पूरा प्रशासन

About Post Author