Raha Kapoor Birthday: आलिया भट्ट की बेटी राहा के पहले जन्मदिन पर दादी-नानी ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर लिखा ये

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा आज एक साल की पूरी हो गई है| राहा के बर्थडे पर दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान ने राहा को एक साल की होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह बरसाया है।आलिया-रणबीर की नन्हीं परी को परिवार के सदस्य, दोस्त और फैंस राहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Raha Kapoor Birthday Plans: जल्द ही 'राहा' का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे  आलिया-रणबीर, एक्टर ने शेयर की प्लानिंग - Raha Kapoor Birthday Plans Alia  bhatt and Ranbir kapoor will soon ...

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर इन दिनों खबरों में हैं। वहीं रणबीर फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। आज 6 नवंबर को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का पहला जन्मदिन है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। आज आलिया-रणबीर की नन्हीं परी एक साल की हो गई है।

दादी नीतू कपूर ने शेयर किया पोस्ट 

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राहा को जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘और इस तरह वह 1 साल की हो गई। मेरी अनमोल गुड़िया राहा को पहला जन्मदिन मुबारक हो। हम तुम्हें चांद तक और वापस प्यार करते हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने दिल के गुब्बारे के स्टिकर साझा किए हैं।रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मूल रूप से यह संदेश अपने हैंडल पर लिखा था और इसे उनकी मां ने दोबारा इसे साझा किया है।
Animal Fame Ranbir Kapoor Alia Bhatt daughter Raha turns 1 Neetu Kapoor and Soni Razdan shower love

नानी ने भी किया बर्थडे विश 

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी पोती राहा कपूर के लिए इंस्टा स्टोरी पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं साझा की हैं। सोनी राजदान ने लिखा, ‘ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है कि आप हमारी दुनिया में आए। विश्वास नहीं हो रहा कि पूरा एक साल हो गया! जन्मदिन मुबारक हो प्रिय राहा। आपको जन्मदिन मुबारक हो’ इसके साथ ही उन्होंने गुलाबी दिल वाले इमोजी साझा किए हैं। आलिया-रणबीर ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में आज फैंस को इंतजार है कि बेटी के एक साल के होने पर वह राहा का चेहरा दुनिया को दिखा देंगे।
Animal Fame Ranbir Kapoor Alia Bhatt daughter Raha turns 1 Neetu Kapoor and Soni Razdan shower love

About Post Author