डेविड वॉर्नर पर चढ़ा पुष्पाराज का खुमार, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने किया रिएक्ट

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| इसी बीच उनकी मूवी के गाने और डायलॉग तेजी से वायरल हो रहे हैं| वहीं क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का एक वीडियो सामने आया है| जिसमें वो पुष्पा का स्वैग दिखा रहे हैं| वहीं वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है|

डेविड वॉर्नर पर चढ़ा पुष्पा का खुमार 

अल्लू अर्जुन की पुष्पा का क्रेज सिर्फ इंडियंस पर ही नहीं बल्कि विदेशियों के भी सिर चढ़ रहा है| जिसका उदाहरण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर हैं| उन्होंने अल्लू की फिल्म का का जलवा दिखाया है| वहीं उन्हें इस वीडियो पर अल्लू अर्जुन अपनी हंसी रोक नहीं पाए हैं|

अल्लू अर्जुन ने किया रिएक्ट 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने एड किया है, जिसमें वो पुष्पाराज के स्टाइल में गुंडों को अपना जलवा दिखाया है| वीडियो के सामने आते ही वायरल हो गया|

डेविड के इस वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने अपना रिएक्शन दिया है| एक्टर वीडियो देखकर अपनी हंसी कण्ट्रोल नहीं कर पाए| उन्होंने स्माइलिंग इमोजी, फायर साइन और थम्स अप के साथ डेविड वॉर्नर की परफॉर्मेंस की तारीफ की।

यह भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी अमरावती, चंद्रबाबू नायडू ने किया ऐलान

About Post Author