मदर्स डे पर प्रियंका ने शेयर किया लाडली का क्यूट वीडियो, मालती संग खेलती नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| प्रियंका अक्सर फैन्स के साथ अपनी और बेटी मालती की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं वहीं अब मदर्स डे पर एक्ट्रेस ने बेटी मालती का क्यूट वीडियो शेयर किया है|

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी करने के बाद भारत चोर दिया है, लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया से अपने फैन्स के साथ जुड़ी हुई हैं| प्रियंका ने हाल ही में मालती का एक वीडियो शेयर किया था| जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही थीं| वहीं अब प्रियंका ने एक और वीडियो शेयर किया है,जिसमें मालती की प्यारी सी स्माइल लोगों का दिल जीत रही है|

पति निक और बेटी मालती संग शेयर की फोटो 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पति निक जोनस और बेटी मालती संग हप्तो शेयर की है जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं| एक फोटो में एक्ट्रेस बेटी मालती के साथ खेलती नजर आ रही हैं| वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका अपने पति निक जोनस संग स्वीट रोमांटिक टाइम स्पेंड करते नजर आ रही हैं|

प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘नाइट्स लाइक दिस’| इस फोटो में निक और प्रियंका ने हुडी पहनी है| जिसे देख कर लग रहा है कि ये फोटो विंटर्स की है|

वहीं एक्ट्रेस ने बेटी मालती संग खेलते हुए वीडियो शेयर किया था| वीडियो में प्रियंका की लाडली बेटी को फुल ऑन मस्ती के मूड में देखा जा सकता है|

यह भी पढ़ें – कांग्रेस और टीएमसी ने CAA को खलनायक बनाया, इसे खत्म करने की बात की, पश्चिम बंगाल में बोले पीएम मोदी

About Post Author