प्रियंका-निक ने लाडली मालती का दूसरा बर्थडे फैमिली संग बीच पर किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

KNEWS DESK – बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों हिंदी फिल्मों से दूर हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटी मालती संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं| हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनस के साथ अपनी लाडली बेटी मालती मैरी का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया है| जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल भी हो रहा है|

Priyanka Chopra की लाडली बेटी मालती ने 1 साल की उम्र में सीखा ये काम, देसी  गर्ल भी हो गईं शॉक्ड - Priyanka Chopra Daughter Malti Marie Jones Chopra  Learn How to

प्रियंका-निक ने लाडली का दूसरा बर्थडे किया सेलिब्रेट 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की नन्ही परी मालती बीते दिन यानि 15 जनवरी को दो साल की हो गई है| ऐसे में कपल ने बहुत ही खास अंदाज में मालती का बर्थडे सेलिब्रेट किया| इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो अब कपल के एक फैन पेज पर सामने आया है| जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है| वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार भी बरसा रहे हैं|

https://www.instagram.com/p/C2JPaBfusGR/

बीच पर फैमिली संग किया सेलिब्रेट 

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में प्रियंका और निक जोनस लॉस एंजिल्स के एक बीच पर मालती का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए| वीडियो में कपल के अलावा उनके कुछ खास दोस्त भी नजर आ रहे हैं| जो मालती के साथ खेलते हुए दिखाई दिए|

प्रियंका-निक हाथों में हाथ डालकर वॉक करते आए नजर 

वीडियो में एक तरफ जहां मालती रेड ड्रेस में फैमिली संग खेलती दिखी| वहीं प्रियंका और निक हाथों में हाथ डालकर बीच पर वॉक करते हुए दिखाई दिए| इस दौरान प्रियंका येलो आउटफिट में और निक ब्लूट जैकेट के साथ जींस कैरी किए हुई दिखाई दिए| वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया, ‘बीच पर बर्थडे..’ वीडियो पर कमेंट करते हुए अब यूजर्स मालती को बर्थडे की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं|

https://www.instagram.com/p/Ckx25dVOQES/

प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए बनी मां 

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है| दोनों अब लॉस एंजिल्स में रहते हैं| लेकिन बीच-बीच में प्रियंका इंडिया आती-जाती रहती हैं| ये स्टार कपल 15 जनवरी 2022 को पहली बार सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे| कपल के घर में लक्ष्मी आई थी| जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है| अक्सर एक्ट्रेस अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं| जिसपर यूजर्स भी खूब प्यार लुटाते हैं|

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी को कन्नड़ भाषी राम भजन ‘पूजीसलिंदे’ आया पसंद, गायिका शिवश्री स्कंद प्रसाद ने जाहिर की खुशी

About Post Author