प्रियंका चोपड़ा की मां हुईं ट्रोलिंग का शिकार, लोगों ने कहा- ‘अश्लीलता की हद…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी अब सुर्खियां बटोरती रहती हैं| हाल ही में एक्ट्रेस की मम्मी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बन गईं हैं| ट्रोलिंग करने की वजह, उनके कपड़े हैं| चलिए आपको उनका वीडियो दिखाते हैं|

आपको बता दें, हाल ही में मधु चोपड़ा को पैपराजी ने उनकी किसी जानकार से बात करते हुए देखा| जहां वे ब्लैक कलर का काफी ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर आईं| साथ ही उन्होंने लूज पायजामा भी पहना है| एक्ट्रेस की मां का क्रॉप टॉप लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है| इन कपड़ों में उनका फिगर भी साफतौर पर दिख रहा है| लोग इसे अश्लीलता करार दे रहे हैं|

मधु चोपड़ा की इस वायरल वीडियो में उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है| सभी यूजर तरह-तरह के कमेन्ट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- उम्र का लिहाज मत रखो लेकिन कपड़े तो तमीज से पहनो| वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इस उम्र में इस तरह के कपड़े पहनने की क्या जरुरत है| एक अन्य यूजर ने लिखा, आमतौर पर बेटियां अपनी मां के कदमों पर चलती है, यहां तो मां अपनी बेटी के नक्शेकदम पर चल रही है| इसी तरह और भी लोगों ने कई कमेन्ट किए|

About Post Author