प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ आ रही हैं मुंबई, एक्ट्रेस ने शेयर की क्यूट फोटोज

KNEWS DESK – बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं| एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि अंग्रेजी सिनेमा में भी अपना नाम कमाया है| एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटो और वीडियो के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं| प्रियंका अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई आ रही हैं| जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है|

Priyanka Chopra Heading To India Shares Picture With Daughter Malti | Priyanka Chopra बेटी के साथ आ रही हैं मुंबई, मालती के साथ शेयर की क्यूट फोटोज

Priyanka Chopra

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों का बनी रहती हैं| आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| प्रियंका अब बेटी मालती के साथ इंडिया आ रही हैं| जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है| प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी आ रही हैं| प्रियंका इंडिया मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए इंडिया आ रही हैं| प्रियंका ने अपने पोस्ट में मालती की झलक दिखाई है क्योंकि मालती ज्यादातर प्रियंका के साथ ट्रैवल नहीं करती हैं|

शेयर की तस्वीर 

प्रियंका ने अपनी कार की एक तस्वीर शेयर की है| जिसमें प्रियंका के साथ मालती है| फोटो में मालती ने अपनी मां का हाथ पकड़ा हुआ है| दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है| मालती ने प्रिटिंड टॉप और पिंक पैंट पहना हुआ है| ये फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने अर्थ और हार्ट इमोजी पोस्ट की|

मालती मैरी: प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी ने बर्फीले 'कोलोराडो' का आनंद लिया; तस्वीरें देखें - द इकोनॉमिक टाइम्स

इंडिया आ रही हैं प्रियंका 

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने पासपोर्ट की तस्वीर भी शेयर की है| जिसके साथ लिखा है- इट्स बीन ए मिनट मुंबई| इंतजार नहीं कर सकती| एक्ट्रेस अभी तक अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिकी के लॉस एंजिल्स में थी| अब वो मुंबई आ रही हैं एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी भी आ रही हैं| एक्ट्रेस मुंबई मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए अ रही हैं| वो फेस्टिवल की चेयरपर्सन भी हैं|

मामी फिल्म फेस्टिवल

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा मामी फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन भी हैं| जिसकी ओपनिंग 27 अक्टूबर से होने जा रही है| ये फेस्टिवल 5 नवंबर तक नीता मुके अंबानी कल्चर सेंटर में होगा|

वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार अमेरिकी वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आईं थीं| उनके पास अभी कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं| वहीं बॉलीवुड की बात करें तो वह आखिरी बार द स्काइ इज पिंक में नजर आने वाली थीं| प्रियंका को फरहान अख्तर की जी ले जरा के लिए साइन किया था लेकिन डेट्स की वजह से प्रियंका ने इससे बैकआउट कर लिया है|

About Post Author