पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘The Goat Life’ ने की शानदार कमाई, फिल्म ने नौ दिनों में किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK- पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘द गोट लाइफ’ रिलीज से ही चर्चा में बनी हुई है| फिल्म ने दुनिया भर में शानदार बिजनेस किया है| फिल्म मेकर्स ने शनिवार यानि आज फिल्म कलेक्शन का ऐलान किया है|

पृथ्वीराज सुकुमारन ने ‘द गोट लाइफ’ फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- 100 करोड़ और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर गिनती जारी! इस अभूतपूर्व सफलता के लिए धन्यवाद|

ब्लेसी द्वारा निर्देशित ‘द गोट लाइफ’ फिल्म बेन्यामिन के 2008 के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास ‘आदुजीविथम’ पर आधारित है| फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| निर्माताओं ने आज फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए कहा- एक महान उपलब्धि हासिल करते हुए, ‘द गोट लाइफ’ ने रिलीज के नौ दिनों के भीतर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है|

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म की टीम फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से खुश और आभारी है| अब उन्हें उम्मीद है कि यह सीमाओं को पार करती रहेगी और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगी| फिल्म की पूरी टीम ने इस सपने को साकार करने के लिए एक दशक से अधिक कड़ी मेहनत, खून, पसीना और आंसू बहाए हैं| यह फिल्म 16 वर्षों से अधिक समय तक मेरे साथ रही है और आखिरकार इसे देखना एक आशीर्वाद है|

आपको बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर ब्लेसी ने किया है| इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा फ्रेंच एक्टर जिमी जीन लुइस, अरब एक्टर तालिब अल बलुशी, अमाला पॉल और आरके गोकुल भी अहम भूमिका में हैं| इस फिल्म को विजुअल रोमांस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है|

About Post Author