अंशुला कपूर की शादी की तैयारियां शुरू, प्री-वेडिंग फंक्शन में जुटा कपूर परिवार

KNEWS DESK – बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की तारीख 6 जुलाई 2026 तय की गई है और अब इस खास दिन में कुछ ही समय बाकी है, जिसके चलते प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।

शादी से पहले कपूर परिवार में पारंपरिक रस्मों की शुरुआत हो गई है, जहां पूजा और अन्य रीति-रिवाज पूरे किए जा रहे हैं। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया और जश्न का माहौल देखने लायक रहा।

प्री-वेडिंग फंक्शन में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर समेत परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। अर्जुन कपूर इस दौरान पारंपरिक लाल आउटफिट में नजर आए और भाई की जिम्मेदारी निभाते दिखे। वहीं, जान्हवी और खुशी कपूर भी इस खुशी के मौके पर बेहद उत्साहित दिखाई दीं।

शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर अंशुला की प्री-वेडिंग रस्मों की झलक भी साझा की, जो तेजी से वायरल हो रही है।

इस समारोह में महीप कपूर, सुनीता कपूर और संजय कपूर भी ट्रेडिशनल लुक में शामिल हुए और पूरे परिवार ने मिलकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक करवाईं, जो अब चर्चा में हैं।

बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और 2025 में रोहन ने अंशुला को उनके पसंदीदा शहर में एक खास अंदाज में प्रपोज किया था।

अब दोनों की शादी को लेकर कपूर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है और फैंस भी इस सेलिब्रेशन की झलकियां देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *