येलो कलर की ड्रेस में खूबसूरत लगीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस की स्माइल ने खींचा लोगों का ध्यान

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ही महीनों में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं| इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं| वहीं अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर लंबी मुस्कान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो चर्चा में बनी हुई हैं|

 

दीपिका पादुकोण अक्सर अपने ग्लैम अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| वहीं इस बार एक्ट्रेस अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं| जल्द ही मां बनने वाली दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं|

बड़ी-सी स्माइल की फ्लॉन्ट

तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान एक्ट्रेस सॉफ्ट मेकअप और लाइट लिपशेड लगाये नजर आ रही हैं| इस लुक में दीपिका ने कानों में छोटे ईयरिंग्स पहनना पसंद किया|

चेहरे पर दिखा ग्लो

दीपिका पादुकोण ने इस लुक में बालों को कर्ल करके बांधना पसंद किया| इस दौरान चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं| अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

दीपिका का वर्कफ्रंट

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं| एक्ट्रेस इस साल सितम्बर के महीने में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं| कपल के साथ-साथ फैंस भी इनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author