सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हरियाणा से केस का छठवां आरोपी किया गिरफ्तार

KNEWS DESK – सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है| मुंबई पुलिस के बड़ी कामयाबी हाथ लगी है| फायरिंग मामले के छठे आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| इस केस को एक महीने से ज्यादा हो गया है| वहीं मुंबई पुलिस केस से जुड़े हर छोटे बड़े पहलुओं को गौर कर रही है| जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है| उसका नाम हरपाल सिंह और पुलिस ने उसे हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा है|

Salman Khan house firing: Another suspect gets detained from Haryana; was  constantly in touch with arrested accused | PINKVILLA

लॉरेंस गैंग से है संबंध 

पकड़े गए आरोपी का नाम हरपाल सिंह है| ये शख्स 34 साल का है| शख्स को उसके होमटाउन से ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है| मंगलवार सुबह ही हरपाल सिंह को मंबई लाया गया है, और MCOCA कोर्ट में पेश किया जाएगा| पुलिस को पूछताछ के दौरान हरपाल सिंह के बारे में जानकारी मिली| ख़बरों के मुताबिक मुंबई पुलिस इस केस में पकडे गए लॉरेंस गैंग के ही एक और अपराधी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ कर रही थी तो उस दौरान ही पुलिस को हरपाल सिंह का पता लगा| हरपाल ने ही रफीक को सलमान खान के घर फायरिंग करने के लिए 2 से 3 लाख रुपए दिए थे|

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने मांगी माफ़ी 

मामले में नया मोड़ तब आया जब इस केस पर सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने बिश्नोई समाज से माफ़ी मांगी और सलमान खान की सेफ्टी के लिए कंसर्न राइज किया| लेकिन बिश्नोई समाज ने उनकी माफ़ी को ठुकरा दिया है| और साफ़ तौर पर कह दिया है कि सलमान खान आकर माफ़ी मांग लें तो बिश्नोई समाज अपने नियमों के मुताबिक उन्हें माफ़ कर सकता है| मामले के बारे में बात करें तो करीब एक महीने पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तड़ाके सुबह फायरिंग हुई थी| उसके बाद से पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई और इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी|

यह भी पढ़ें – वाराणसी चुनाव कार्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा, पीएम मोदी आज दाखिल करेंगे नामांकन

About Post Author