लता मंगेशकर की 94वीं जयंती पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजली, शेयर किया प्यारा सा नोट

KNEWS DESK- भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को आखिर कौन नहीं जानता| अपनी सुरीली आवाज से हर किसी के दिल में बसने वाली लता की आज 94वीं जयंती है| इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी| लता मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को देहांत हो गया था|

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जयंती पर पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर श्रद्धांजली देते हुए लिखा, लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं| भारतीय संगीत में उनका योगदान दशकों तक फैला है, जिसने एक शाश्वत प्रभाव पैदा किया है| उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने गहरी भावनाएं पैदा कीं और हमारी संस्कृति में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा|

गृह मंत्री अमिता शाह ने भी लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा, लता दीदी ने अपना पूरा जीवन भारतीय संगीत परम्परा को नई ऊंचाई प्रदान कर विश्वपटल पर और समृद्ध करने में समर्पित कर दिया| संगीत के शिखर पर पहुंच कर भी जिस सादगी और विनम्रता के साथ वे भारतीयता की जड़ों से जुड़ी रहीं, वह देशवासियों के लिए विशिष्ट उदाहरण है| भारत रत्न लता दीदी की जयंती पर उन्हें नमन|

भारत कोकिला के नाम से दुनियाभर में जानी जाने वाली लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था| आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने गाए हुए गानों के जरिये स्वर कोकिला आज भी चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं|

About Post Author