Parineeti Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छोटी बहन को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, अनुष्का शर्मा ने भी किया बर्थडे विश

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं| वहीं इस मौके पर उनकी बहन प्रियंका से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उन्हें बर्थडे विश किया है|

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर उनकी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही प्यारे अंदाज में एक्ट्रेस को विश किया है| प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति के साथ सन किस्ड की एक फोटो शेयर की है| इस फोटो में दोनों  वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं| फोटो के साथ एक्ट्रेस ने प्यारभरा कैप्शन भी लिखा- हैप्पी बर्थडे Tisha. उम्मीद करती हूं कि आप आज और हमेशा प्यार से घिरी रहें|


इसके अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिणीति की फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया साथ ही लिखा- हैप्पी बर्थडे परिणीति|

आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्डा दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेज होटल में शादी के बंधन में बंध गये| इस शादी में दोनों की फैमिली और करीबी दोस्त भी नजर आए थे| हाल ही में परिणीति की फिल्म मिशन रानीगंज भी रिलीज हुई| फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

About Post Author