परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद एक्टिंग को किया अलविदा !… इस फील्ड में करियर बनाने का एक्ट्रेस ने किया ऐलान

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा है| आप नेता राघव चड्ढा से शादी के बाद एक्ट्रेस के फिल्मी करियर को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे| कई लोगों का मानना था कि परिणीति राजनीति ज्वाइन कर सकती हैं लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस सब ख़बरों पर चुप्पी तोड़ी है|

बता दें कि शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अब अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं| दरअसल, एक्ट्रेस अब एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं| परिणीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि संगीत की दुनिया में वह अपना करियर शुरू करने जा रही हैं|

परिणीति चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है| एक्ट्रेस ने लिखा कि म्यूजिक हमेशा से मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस रहा है| मैं सालों से कई सारे म्यूजिशियन को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखती आ रही हूं| वहीं अब मैं भी इस दुनिया का हिस्सा बनने जा रही हूं| मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं| मैं अपने जीवन में एक नया चैप्टर शुरू करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं|

एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंंट्स की बाढ़ आ गई है| फैंस उन्हें उनकी इस नई जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहें हैं| मनीष मल्होत्रा ने भी परिणीति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए ढेर सारी हार्ट वाली इमोजी शेयर की है|

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने टीएम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट के साथ हाथ मिलाया है, जो देश के मशहूर सिंगर को रिप्रेजेंट करता है| इस कंपनी के साथ अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, बादशाह, अमित त्रिवेदी सहित 25 से बड़े कलाकारों के नाम जुड़े हुए हैं|

About Post Author