KNEWS DESK- अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का फैंस काफी बेसब्री से इन्तेजार कर रहे हैं| पिछले महीने ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें अक्षय कुमार का शिव अवतार देख फैंस काफी खुश हुए और आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे देखने के लिए फैंस लम्बे समय से उत्साहित थे|
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 एक फुल कॉमेडी ड्रामा है| पिछले महीने फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया| आज फिल्म का ट्रेलर देख लोगों का प्यार और दोगुना हो जाएगा| फिल्म के ट्रेलर में आप देखेंगे कि कांति शरण मुदगल जो की शिव का सच्चा भक्त है, उसका परिवार उसके लिए सब कुछ है और शिव में आस्था उसके जीवन को चला रही है| लेकिन अचानक उसके जिंदगी में विपदा आती है, उसके बेटे के साथ स्कूल में एक हादसा होता है| अपने बेटे के लिए वह कोर्ट रूम तक पहुंच जाता है| अपने बेटे की शान के लिए वह देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ता है और इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसका साथ देते हैं|
शुरू करो स्वागत की तैयारी…
११ अगस्त को आ रहे हैं डमरूधारी#OMG2Trailer out now: https://t.co/RdG70ZkCNX
Watch #OMG2 in theatres on August 11.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 3, 2023
ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी यानि कांति शरण की लड़ाई कोर्ट में यामी गौतम के साथ होती है| इस फिल्म के जरिए हमारे देश के कुछ मामले भी सामने आएंगे|2012 में आई फिल्म OMG की तरह इस बार भी लोगों को जागरूक किया जाएगा| फिल्म के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश की गई है|
फिल्म का ट्रेलर देख कर अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी धमाकेदार होने वाली है| अक्षय कुमार का शिव अवतार लोगों को खूब पसंद आ रहा है|फिल्म में यामी गौतम वकील के रूप में दिखेंगी| उनके साथ-साथ फिल्म में अरुण गोविल, पवन मल्होत्रा, गोविन्द नामदेव भी नजर आने वाले हैं| ये फिल्म अमित राय के डायरेक्शन में बनी है| इसको केप ऑफ गुड फिल्म्स, अश्विन वर्दे, विपुल शाह और राजेश बहल ने प्रोड्यूस किया है| 11 अगस्त 2023 को फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी|