अपनी दुल्हनिया ईरा से शादी करने दौड़कर पहुंचे थे नूपुर शिखरे, आमिर खान की लाडली दुल्हे को शॉर्ट्स में देखकर बोलीं – ‘नहाने जाओ’

KNEWS DESK – आमिर खान और रीता दत्ता की बेटी ईरा खान शादी के बंधन में बंधन गई हैं| बुधवार को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज की| नूपुर पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं| नूपुर और ईरा की शादी काफी अनोखी और सादगी से भरी रही| शादी में दूल्हे नूपुर दौड़ते-भागते वेडिंग वेन्यू तक पहुंचे थे| यहां तक कि उन्होंने शॉर्ट्स और बनियान पहनकर शादी की| नूपुर और ईरा अपने ब्राइडल लुक की वजह से चर्चा में हैं| वहीं उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ रहा है|

Ira Khan Shares First Photo With Husband Nupur Shikhare After Marriage  Wears Bride To Be Hairband | Ira-Nupur First Photo: आयरा खान ने शादी के बाद  शौहर नूपुर शिखरे के साथ शेयर

अपनी शादी में दौड़कर पहुंचे थे नूपूर

इसी बीच उनकी शादी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में ईरा नूपुर से नहाने के लिए बोलती नजर आ रही हैं| वीडियो में ईरा के हाथ में माइक दिखाई दे रहा है| रीता दत्ता, आमिर खान और आजाद भी नजर आ रहे हैं|ईरा बोल रही हैं- ‘नूपुर अब नहाने जा रहे हैं|’ इसके बाद ईरा हंसते हुए नूपुर को गुड बाय भी बोलती हैं| ईरा की ये बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं|

ईरा और नूपुर का वेडिंग लुक

नुपूर ने ग्रे कलर का शॉर्ट्स और ब्लैक कलर की बनियान कैरी की थी| साथ ही स्पोर्ट्स शूज कैरी किए| फिर शादी होने के बाद नूपुर ने ब्लू कलर की शेरवानी कैरी की थी| वहीं ईरा खान ने पिंक हैरम के साथ ब्लू कलर का ब्लू कलर का बलाउज और मैचिंग दुपट्टा टीमअप किया| इसकी के साथ उन्होंने हैवी जूलरी पहनी थी| भारी नेकलेस और टीके के साथ ईरा ने लुक कंप्लीट किया था| पूरे लुक के साथ वो कोल्हापुरी चप्पल और रेड हेयर फ्लॉन्ट किए थे|

यह भी पढ़ें – Koffee With Karan Season 8: खुशी कपूर संग इस एक्टर को पसंद करती हैं जाह्नवी कपूर, बोलीं- ‘वे सुंदर हैं और…’

About Post Author