अनन्या पांडे के साथ वायरल हुई फोटोज पर अब आदित्य रॉय ने तोड़ी चुप्पी, कहा-”ये अच्छी बात है कि मैं…”

एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं| हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है| हालही में दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं| जिसके चलते इनके रिलेशन को लेकर लोगों का शक और गहराई में बदल गया, जिस पर अब एक्टर आदित्य रॉय ने प्रतिक्रिया रखी है|

दरअसल, कुछ समय पहले ही आदित्य और अनन्या पुर्तगाल ट्रिप में गए थे| वहां दोनों की एक-दूसरे में डूबे हुए कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं| जसके चलते दोनों की जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी| इसके बाद दोनों मूवी डेट पर भी गए थे| फिल्म बार्बी देखने के लिए अनन्या ने पिंक ड्रेस पहना था| दोनों की तस्वीरों पर आए लोगों के रिएक्ट पर अब एक्टर आदित्य ने चुप्पी तोड़ी है|

एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि ये अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं लेकिन हां मैंने इसके बारे में जरुर सुना| जब आदित्य से उनकी पुर्तगाल की ट्रिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे ब्रेक की जरुरत थी| मैंने मानसून मिस किया, मुझे मुंबई में मानसून बहुत पसंद है| जब मैं वापस आया तो लगातार एक हफ्ते तक बारिश हुई|

आदित्य और अनन्या के डेटिंग की खबरें कृति सेनन की दिवाली पार्टी में से शुरु हो गई थी, जब दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था|  उसके बाद से दोनों कई बार साथ देखा जा चुका है|

About Post Author