KNEWS DESK – कान्स फिल्म फेस्टिवल Cannes Film Festival 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से खूब सुर्खियां बटोरीं। रेड कार्पेट से लेकर ब्रांड अपियरेंस तक, आलिया हर जगह छाई रहीं और उनके लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।
भारत पवेलियन का किया उद्घाटन
कान्स के दौरान आलिया भट्ट ने डायरेक्टर Ashutosh Gowariker के साथ मिलकर भारत पवेलियन का उद्घाटन किया। इसके अलावा वह लोरियल की ब्रांड एंबेसेडर्स के साथ भी कई इवेंट्स में नजर आईं, जहां उनका एलिगेंट और ग्लोबल फैशन अवतार चर्चा में रहा।
कान्स में मौजूदगी के दौरान आलिया को सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें रेड कार्पेट पर इग्नोर किया गया, जिससे विवाद खड़ा हुआ। हालांकि, आलिया ने इन सभी बातों पर कोई रिएक्शन दिए बिना अपने काम और अपियरेंस पर फोकस रखा।
https://www.instagram.com/reels/DYRocrbzoSj/
ट्रोल को दिया करारा जवाब
कान्स से लौटने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और लुक्स शेयर किए। इसी दौरान एक यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया। इस पर आलिया ने बेहद सादगी से जवाब देते हुए लिखा— “अफसोस क्यों लव? आपने तो मुझे नोटिस कर लिया।”

उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने उनकी समझदारी और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की।
फैंस और सेलेब्स का मिला सपोर्ट
आलिया के सपोर्ट में कई सेलेब्स भी आगे आए। Aly Goni और Rahul Vaidya ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए आलिया का समर्थन किया और इस तरह की नकारात्मकता की आलोचना की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म ‘Jigra’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह ‘Alpha’, ‘Love & War’, ‘Brahmastra 2’ और ‘TumbaaD 2’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगी।