न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट ‘सोना’ में लगने जा रहा है ताला, प्रियंका चोपड़ा ने कुछ महीनों पहले ही तोड़ी थी पार्टनरशिप

KNEWS DESK – ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ अपने बिज़नेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं| पिछले कुछ सालों से उनका न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट ‘सोना’ काफी अच्छा चल रहा था| लेकिन साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने इस रेस्टोरेंट से खुद का नाम हटा लिया| अब खबर सामने आई है कि सोना हमेशा के लिए बंद हो गया है|

Priyanka Chopra pulls out of her New York restaurant Sona, actor's team  says the business a 'proud and significant moment in her career' |  Bollywood News - The Indian Express

सोना में लगने वाला है ताला 

प्रियंका चोपड़ा एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ एक बेहतरीन बिज़नेसवुमन भी हैं| फिल्मों के अलावा भी एक्ट्रेस कई काम करती हैं| फिर चाहे वो कोई इन्वेस्टमेंट हो या फिर कोई बिजनेस| वहीं एक्ट्रेस कुछ महीनों पहले तक न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट ‘सोना’ की पार्टनर हुआ करती थीं| लेकिन एक्ट्रेस ने बीते साल अपनी पार्टनरशिप ख़त्म करदी थी| वहीं अब रेस्टोरेंट ‘सोना’ बंद होने वाला है|

न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट ‘सोना’ में भारत के खाने का स्वाद मिलता है| अक्सर इस रेस्टोरेंट में मशहूर और बड़ी बड़ी हस्तियां शिरकत किया करती थी| प्रियंका ने सोना की शुरुआत करने से पहले अपने परिवार के साथ एक खास पूजा की थी| वहीं अब सोना के बंद करने की खबर आई है| 30 जून को सोना का आखिरी दिन होने वाला है| इस बात की जानकारी सोना के अधिकारिक पेज ने शेयर की है|

पोस्ट में लिखा है कि तीन से ज्यादा शानदार सालों के बाद, सोना बंद होने जा रहा है| हमारे दरवाजे पर आने वाले हर व्यक्ति के प्रति हमारे मन में बहुत आभार है| आपकी सेवा करना हमारे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात है|” इसमें आगे कहा गया है कि, “SONA की आखिरी सर्विस रविवार, 30 जून का ब्रंच होगी|” 3 साल पहले 2021 में, प्रियंका ने अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ न्यूयॉर्क सिटी में इस रेस्टोरेंट को पार्टनरशिप में ओपन किया था|

यह भी पढ़ें – नैनीताल के इतिहास में पहली बार तापमान में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी, लोगों को पड़ने लगी पंखों की आवश्यकता

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.