New Year 2024: प्रियंका चोपड़ा ने मां मधु के साथ मनाया नया साल, एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने दिए कूल पोज

KNEWS DESK – नए साल का स्वागत हर किसी ने धूमधाम से किया है| बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक हर किसी ने दोस्तों और फैमिली के साथ पार्टी करके नए साल का स्वागत किया है| बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके फैंस को अपने सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है| बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी फैमिली और दोस्तों  के साथ नया साल सेलिब्रेट किया| प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी नया साल सेलिब्रेट किया| जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

इस तरह Priyanka-Nick ने मनाया नए साल का जश्न, मधु चोपड़ा-जो जोनास भी हुए शामिल | This is how Priyanka-Nick celebrated New Year, Madhu Chopra-Joe Jonas also joined

प्रियंका का पोज हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा की फोटो वायरल हो रही है| फोटो में उन्होंने ग्रीन आउटफिट के साथ ब्लैक जैकेट पहनी हुई है| उनका पोज वायरल हो रहा है| जिसमें उन्होंने जीभ बाहर निकाली हुई है और वी साइन बना रही हैं| वहीं निक ब्लू आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं| फोटो में मधु चोपड़ा ने सीक्वेंस आउटफिट पहना हुआ है| साथ ही हाथ में गिलास भी है|

वीडियो में निक और प्रियंका के साथ उनके भाई जो जोनस और केविन जोनस भी नजर आ रहे हैं| केविन ने भी अपनी पत्नी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं|

वर्कफ्रंट 

प्रियंका चोपड़ा रॉम-कॉम फिल्म लव अगेन में नजर आईं थीं| वहीं बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका आखिरी बार द स्काइ इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आईं थीं| रिपोर्ट्स की माने तो अब वह बॉलीवुड फिल्म डॉन 3 में नजर आ सकती हैं|

यह भी पढ़ें – कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साल 2024 की पहली तस्वीर की शेयर, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ये

About Post Author