कियारा आडवाणी ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साल 2024 की पहली तस्वीर की शेयर, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ये

KNEWS DESK – कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का न्यू ईयर बहुत ही खास रहा है| शादी के बाद दोनों ने पहली बार न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है| जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है| कियारा ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ एक सेल्फी शेयर की है जिसमें दोनों बर्फीली जगह पर नजर आ रहे हैं| इस फोटो के साथ कियारा ने अपने फैंस को न्यू ईयर की बधाई भी दी है|

sidharth malhotra kiara advani wedding first photo as bride and groom couple bridal look viral slt | कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की शादी की पहली तसवीर, लिखा- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो...

कियारा और सिद्धार्थ ने शेयर की तस्वीर 

कियारा और सिद्धार्थ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| विंटर वियर में दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे हैं| कियारा ने मैटलिक जैकेट पहनी है तो वहीं सिद्धार्थ ने ब्लू जैकेट पहनी हुई है| इसके साथ ही दोनों ने स्नो गॉगल्स पहने हुए हैं| खास बात ये है कि दोनों ने 2-2 चश्मे लगाए हुए हैं|

सिद्धार्थ का काला चश्मा है फेवरेट

सिदार्थ का काला चश्मा कनेक्शन भी इस फोटो में फैंस को देखने को मिला है| कियारा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘2023-बहुत सी चीजों के लिए ग्रेटफुल हूं| 2024- तुम्हारे लिए आ रही हूं बेबी|  हैप्पी न्यू ईयर| नोट- उन्हें काला चश्मा बहुत पसंद है| हमारे पास चार हैं|’

कियारा ने यहां सिद्धार्थ की फिल्म बार बार देखो के गाने काला चश्मा से कनेक्ट किया है| कियारा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी बधाई दे रहे हैं| कई लोगों ने हार्ट इमोज पोस्ट की है|

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बीते साल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे| कियारा और सिद्धार्थ राजस्थान ने सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे| दोनों की लव स्टोरी शेरशाह फिल्म के सेट से शुरू हुई थी|

वर्कफ्रंट 

सिद्धार्थ जल्द ही योद्धा फिल्म में नजर आने वाले हैं| उसके बाद वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे| वहीं कियारा राम चरण के साथ गेम चेंजर में नजर आएंगी|

यह भी पढ़ें – अब स्कूली वैन में अनिवार्य होगा CCTV कैमरा, सीएम योगी का बड़ा फैसला

About Post Author