सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में आया नया अपडेट, गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ केस हुआ दर्ज

KNEWS DESK – सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं| पिछले महीने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी| इस मामले में मुबई पुलिस जाँच कर रही है| वहीं आये दिन केस में नए अपडेट सामने आ रहे हैं| मामले में एक और नया अपडेट आया है| मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अब फायरिंग के मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है|

Salman Khan | World News, Latest and Breaking News, Top International News  Today - Firstpost

रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज

ख़बरों के मुताबिक 14 मई को मुंबई पुलिस ने फायरिंग मामले में रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है|जाँच में गोदारा को भी आरोपी बनाया गया है| सलमान खान फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 4 आरोपी फरार हैं| जिनकी पुलिस तलाश कर रही है|

जिन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है, उनमें शूटर सागर पाल, विक्की गुप्ता, सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन का नाम शामिल था| कुछ दिन पहले ही पांचवां आरोपी मोहम्मद चौधरी पकड़ा गया है| इसे पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा था| मोहम्मद चौधरी पर आरोप है कि उसने ही सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसा मुहैया करवाए थे साथ ही दोनों की रेकी  करने में भी मदद की थी|

वहीं बीते दिन सलमान खान फायरिंग मामले में छठा आरोपी हरपाल सिंह को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है| हरपाल सिंह पर आरोप है कि इसने मोहम्मद चौधरी को रेकी करने के निर्देश दिए थे| इस हादसे के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है|

यह भी पढ़ें – ऑटो रिक्शा में घूमते नजर आईं तापसी पन्नू, पैप्स को अपना पीछा करते देख भड़कीं एक्ट्रेस

About Post Author