ऑटो रिक्शा में घूमते नजर आईं तापसी पन्नू, पैप्स को अपना पीछा करते देख भड़कीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू अक्सर ही अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| अपने ग्लैम अवतार को लेकर एक्ट्रेस अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं| वहीं इस बार एक्ट्रेस नए अंदाज में नजर आईं हैं लेकिन इस बार वो बोल्ड लुक की वजह से नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में बनी हुई हैं|

एक्ट्रेस तापसी पन्नू को ऑटो में सवारी करते हुए स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है| वीडियो में एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ ऑटो की सवारी करते नजर आ रही हैं| वहीं तापसी पर पैपराजी की नजर पड़ जाती है और वो उन्हें फॉलो करने लगते हैं| साथ ही उनकी वीडियो भी बनाते हैं| तभी तापसी कहती हैं कि अरे भाईसाहब क्या हो रहा है ये, यार कैसे हो, एक बार चैन से ऑटो में घूमने दो न यार| इसके बाद एक्ट्रेस ऑटो ड्राइवर से आगे बढ़ने के लिए कहती हैं| फिर तापसी पैप्स से कहती हैं कि एक्सीडेंट हो जाएगा, मत आओ यार प्लीज|

तापसी पन्नू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है| वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो आखिरी बार तापसी पन्नू शाहरुख़ खान की फिल्म डंकी में मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थीं| इन दिनों एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं|

About Post Author