फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया पोस्टर जारी, आयुष्मान खुराना ने हसीन लुक से बिखेरा जलवा

KNEWS DESK- आयुष्मान खुराना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है साथ ही उनकी  गिनती बॉलीवुड के बड़े स्टार एक्टर्स में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। दर्शक भी आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को खूब पसंद करते हैं। आयुष्मान एक ऐसे कलाकार है जो अपने दम पर फिल्म को हिट बना सकते हैं | आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल ने फैन्स को दीवाना बनाया था। अब फिल्म का पार्ट 2 रिलीज होने वाला हैं जिसको लेकर आयुष्मान सुर्खियों में हैं। इस बीच अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।

पूजा के दीवानों की लिस्ट

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ड्रीम गर्ल पूजा के दीवानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इनमें भाईजान सलमान खान से लेकर पठान शाहरुख खान तक कई सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में अभी एक नया नाम रॉकी यानी रणवीर सिंह का जुड़ गया है। फैन्स से लेकर सितारों तक सभी बेसब्री से ड्रीम गर्ल पूजा की एक झलक देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने  नया पोस्टर जारी कर अब फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। फिल्म का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के स्टार कास्ट की भी एक झलक दिखाई है।

 रेड कलर का लंहगा- चोली पहने दिखे एक्टर आयुष्मान

आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के  नये पोस्टर में अपना लुक रिवील किया है। फिल्म के इस पोस्टर में एक्टर हसीन लुक में रेड कलर का लंहगा- चोली पहने दिख रहे है और एक कार की बोनट पर खड़े हैं। वहीं, उनके पीछे उनके चाहने वाले कई लड़कों की लाइन लगी हुई है|

ड्रीम गर्ल 2 के लेटेस्ट पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ परेश रावल और अनु कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार भी दिख रहे हैं। इनके अलावा पोस्टर में राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी भी शामिल है।

About Post Author