काजोल के साथ नयी दुल्हनिया सोनाक्षी ने ढोल पर किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी और जहीर इकबाल की एक्ट्रेस के घर पर पहले सगाई हुई और उसके बाद रजिस्टर मैरिज हुई। उसके बाद कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी दी है। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए| रिसेप्शन पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं वहीं एक वीडियो में नई नवेली दुल्हन एक्ट्रेस काजोल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

काजोल के साथ नयी दुल्हनिया ने किया डांस 

रविवार शाम करीब 5 बजे इस कपल की वेडिंग रिसेप्शन का सेलिब्रेशन हुआ जहां धीरे-धीरे एक सेलेब्स वेन्यू में पहुंचते नजर आए| इस दौरान एक्ट्रेस काजोल भी फंक्शन का हिस्सा बनीं| उन्होंने दुल्हन सोनाक्षी के साथ ढोल की बीट पर जमकर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

सोनाक्षी सिन्हा संग अपने डांस को काजोल फोन में रिकॉर्ड करने के लिए बेताब नजर आईं| एक्ट्रेस ने डांस का एक वीडियो बनाया और अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। तो वहीं सोनाक्षी पति जहीर का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी तरफ बुलाया और डांस किया।

रो पड़ी सोनाक्षी सिन्हा 

इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा की आंखों में आंसू देखने को मिले| हालांकि| ये आंसू गम के नहीं बल्कि ख़ुशी के आंसू थे| सोनाक्षी के रिसेप्शन लुक की बात करें तो वह बनासरी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। तो वहीं, जहीर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए रहे थे।

यह भी पढ़ें – मेरा ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल गिर रहा है, लेकिन हरियाणा जब तक पानी नहीं छोड़ेगा, तब तक भूख हड़ताल जारी रखूंगी- आतिशी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.