अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में नए एक्टर की हुई एंट्री, फिल्म में अपनी एक्टिंग का लगायेंगे तड़का

KNEWS DESK – रोहित शेट्टी अपनी मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन को लेकर बिजी चल रहे हैं| फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है| ऐसे में डायरेक्टर फिल्म की शूटिंग में कर रहे हैं| फैन्स के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए रोहित शेट्टी सोशल मीडिया पर फिल्म की अपडेट शेयर करते रहते हैं| अब उन्होंने सिंघम अगेन से एक तस्वीर शेयर की है, इसके साथ फिल्म में एक पॉपलर एक्टर की एंट्री का खुलासा किया है|

रोहित शेट्टी की फिल्मों में हमेशा एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है| सिंघम की पहली दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब सिंघम अगेन से भी दर्शकों को वही उमीदें हैं|

जैकी श्रॉफ की हुई एंट्री 

रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेटेरन एक्टर जैकी श्रॉफ की फोटो शेयर की है| जिसमें वो एक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं बैकग्राउंड में रोहित शेट्टी भी ब्लैक शिर और ब्लैक गॉगल्स में नजर आ रहे हैं| पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा सबसे साफ़ दिल के  शख्स, जिनसे मैं अपनी अब तक की जिंदगी में मिला हूं|

स्टारकास्ट 

सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे| रणवीर अपने पुराने अवतार सिंबा में दिखेंगे| फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के किरदार में होंगी| अजय देवगन की फिल्म 1 नवंबर को सिनेम्घरों में रिलीज होने वाली है|

यह भी पढ़ें – बॉडीकॉन ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, अदाकारा की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

About Post Author