बहू आलिया भट्ट पर जमकर प्यार लुटाती नजर आईं नीतू कपूर, वायरल हुआ ये वीडियो

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं| वहीं दोनों सास- बहू का एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर की मां नीतू अपनी बहू आलिया पर जमकर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं|

बता दें कि आलिया भट्ट अपनी मां, बहन और सास के साथ लंच के लिए बाहर गई थीं| लंच करने के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय आलिया सभी को गाड़ी में बैठा रही थीं| इस दौरान नीतू कपूर आलिया पर प्यार लुटाती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| वीडियो में आलिया ब्लू जींस और आइस- ब्लू शर्ट पहने बेहद कूल लुक में नजर आ रही हैं| वहीं नीतू कपूर सफ़ेद शर्ट और मैचिंग पैंट में दिख रही हैं|

वीडियो में आलिया घर के लिए निकल ही रही थीं कि वैसे ही नीतू ने एक्ट्रेस का माथा चूमा और उन्हें गले लगाया| साथ ही प्यार से बहू आलिया के गाल भी खींचे| सोशल मीडिया पर अब लोगों को ये सास-बहू का बॉन्ड काफी पसंद आ रहा है| लोग कमेंट के जरिये वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और नीतू कपूर को यूं बहू आलिया पर प्यार लुटाते देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author