‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन को मिला नया प्रोजेक्ट, इस बड़े डायरेक्शन ने एक्टर को किया साइन

KNEWS DESK – कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| एक्टर की फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| इस साल 2024 में कार्तिक के खाते में कई बड़ी फ़िल्में हैं| जिसमें चंदू चैंपियन, आशिकी 3 और भूल भुलैया 3 शामिल है| एक्टर इस समय डायरेक्टर्स की पहली पसंद बने हुए हैं| चंदू चैंपियन की रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गयी है| चंदू चैंपियन के डायरेक्टर ने कार्तिक की एक्टिंग से खुश हो कर उन्हें एक और फिल्म के लिए साइन कर लिया है|

Chandu Champion: छोटे बाल और भारत का ब्लेजर पहने नजर आए कार्तिक आर्यन, 'चंदू  चैंपियन' से फर्स्ट लुक हुआ आउट - Chandu Champion: Kartik Aaryan first look  from Chandu Champion revealed

कार्तिक आर्यन को मिला नया प्रोजेक्ट

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| चंदू चैंपियन को साजिद नाडियावाला और कबीर खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है| इसी बीच खबर आई है कि कबीर खान कार्तिक के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं| वो कार्तिक के काम से काफी इम्प्रेस हैं| फ़िलहाल फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है| लेकिन उम्मीद है कि चंदू चैंपियन की रिलीज के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी| कबीर फिल्म को लार्ज स्केल पर बनाना चाहते हैं|

कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म को लेकर सुर्ख़ियों में हैं| फिल्म में एक्टर की परफॉर्मेंस की काफी चर्चा हो रही है| सभी उनके इमोशनल और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की बात कर रहे हैं| वैसे तो कार्तिक अपनी रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं| लेकिन इस स्पोर्ट्स बायोपिक के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है| कार्तिक के इन एफर्ट से खुश होकर कबीर उनके साथ एक और फिल्म बनाना चाहते हैं| फिल्म को लार्ज स्केल में बनाया जायेगा| हर कोई फिल्म को लेकर एक्साइटेड है|

यह भी पढ़ें – बिहार: विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, हंगामे के बीच लगे तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे

About Post Author