2000 रुपए से ज्यादा कपड़ों पर खर्च नहीं करतीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- ‘महंगे कपड़े पैसों की बर्बादी…’

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फैमिली’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| फिल्म में एक्ट्रेस और विजय देवरकोंडा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है| फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं| वहीं फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहीं मृणाल ठाकुर ने बताया कि वो महंगे कपड़ों से दूरी बरकरार रखती हैं|

एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ठाकुर ने बताया कि वो शॉपिंग पर भारी खर्चा करना पसंद नहीं करती हैं| वो डिजाइनर कपड़ों पर इन्वेस्ट करना सही नहीं समझती हैं| एक्ट्रेस का कहना है कि वैसे भी महंगे कपड़ों को बार- बार पहना नहीं जाता| महंगे कपड़ों को आप दोबारा नहीं पहन सकते| मृणाल ने बताया कि उन्होंने आज तक 2000 रुपए से ज्यादा का कभी टॉप नहीं ख़रीदा है|

PHOTOS : ब्लैक साड़ी में मृणाल ठाकुर ने दिखाई सिंपल ब्यूटी झलक, फैंस बोले-  स्टनिंग एंड गॉर्जियस

एक्ट्रेस कहती हैं कि वार्डरोब में एक क्लासिक स्टेटमेंट कलेक्शन रखना अच्छी बात है लेकिन स्टाइल के लिए ब्रांडेड कपड़े खरीदना पैसों की बर्बादी है| इससे अच्छा की ये पैसे खाना और पेड़- पौधों पर इन्वेस्ट किये जाएं|

आपको बता दें कि फिल्म ‘फैमिली’ में विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर के अलावा दिव्यांशा कौशिक, अजय घोष और वासुकी भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं| फिल्म 5 अप्रैल यानि कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी

About Post Author