Merry Christmas Trailer: इन सेलेब्स ने कैटरीना कैफ की ‘मेरी क्रिसमस’ के ट्रेलर पर किया रिएक्ट, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में विजय सेतुपति के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का ट्रेलर शेयर किया है| ट्रेलर देख कई सेलेब्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| वहीं ट्रेलर को फैंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है| सभी फैंस कैटरीना को एक नए अंदाज में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

बता दें कि कैटरीना कैफ की दोस्त आलिया भट्ट, जो फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगी| उन्होंने बुधवार को ट्रेलर पर अपनी साझा की| उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर कर लिखा, ठीक है, यह बहुत अच्छा है| मैं उत्साहित हूं| कैटरीना ने आलिया की ये स्टोरी अपने फ़ीड पर भी शेयर की है|

कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल और मशहूर एक्टर वरुण धवन ने भी ट्रेलर पर अपनी राय दी| विक्की कौशल ने लिखा, बेस्ट कट ट्रेलरों में से एक| जीनियस के इस रत्न के लिए इंतजार नहीं कर सकता| वहीं वरुण धवन ने लिखा, द ट्विस्टेड जीनियस श्रीराम आर वापस आ गए हैं|

आपको बता दें कि मैरी क्रिसमस को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है| यह कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की एक साथ पहली फिल्म है| रमेश तौरानी, ​​संजय रौत्रे, जया तौरानी केवल गर्ग द्वारा निर्मित और श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित, मैरी क्रिसमस 12 जनवरी को धमाल मचाने वाली है|

About Post Author